हमीरपुर के साहनवीं गांव में बनेगा महिला मंडल भवन, हैंडपंप और पक्का रास्ता बनाने की घोषणा

21 अक्तूबर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जनसमस्या निवारण अभियान के तहत ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव साहनवीं का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में महिला मंडल भवन बनाने, हैंडपंप लगाने और पक्का रास्ता बनाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

गांव पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं एवं विकास कार्यों से जुड़ी मांगें रखीं।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के रास्ते को पक्का करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। महिला मंडल भवन, हैंडपंप और अन्य विकास कार्यों के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली जा रही है, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि साहनवीं गांव की जनसमस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांववासियों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *