कांगड़ा में पानी का मीटर चोरी करने के मामले में 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

19 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने पानी का मीटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराज चौहान (26) निवासी गांव नटेहड़, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर 2026 को पुराना कांगड़ा निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस थाना कांगड़ा में पानी का मीटर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की पड़ताल की गई। इसके आधार पर पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराज चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *