6 अक्तूबर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति का सान्निध्य विद्यार्थियों के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।