6 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते 7 अक्तूबर को लालड़ी, लाहड़, जसौर, बारल, दुगनेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने विद्युत कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।