तकलेच स्कूल को सीबीएसई के अंतर्गत लाया जाएगा, नए बस स्टैंड के लिए होगा सर्वे : मुख्यमंत्री

3 अक्तूबर: तकलेच में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच स्कूल को सीबीएसई के अंतर्गत लाया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि तकलेच में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राज्य सरकार बस स्टैंड का निर्माण करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांग पर विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण एवं सुधार के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *