अब आम लोग भी कर सकेंगे सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग, सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला

9 मई: हिमाचल प्रदेश सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सर्किट हाउस को लोगों के लिए खोलने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि अब प्रदेश के सर्किट हाउस में आम नागरिक भी ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ठहर सकेंगे। यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।

अब तक प्रदेश में केवल लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों में ही आम लोगों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब सर्किट हाउस की सुविधा भी जनता के लिए उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में डिजिटल गेट पास प्रणाली का भी शुभारंभ किया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और व्यवस्थित हो जाएगी। इस प्रणाली के तहत अब गेट पास डिजिटल माध्यम से जारी होंगे और कागजी प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

नई व्यवस्था में आगंतुकों को डाउनलोड करने योग्य डिजिटल गेट पास मिलेगा। वहीं बिना पूर्व अनुमति के सचिवालय पहुंचने वाले लोगों के लिए स्वागत कक्ष से सीधे गेट पास जारी किए जा सकेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें ओटीपी आधारित सत्यापन और आधार फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सरकार और जनता के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। साथ ही सरकारी विभागों के लिए भी बैठक

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *