27 अक्तूबर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 अक्टूबर को मंडी जिला के प्रवास पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह 29 अक्टूबर की शाम मंडी के बिजणी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि प्रवास रहेगा।
30 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे शिक्षा मंत्री बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु स्थित दि विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 21वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दोपहर बाद सोलन के लिए रवाना होंगे।