मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन

27 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान की मजबूती आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर निर्भर करती है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यह चिकित्सा महाविद्यालय हर लिहाज से उत्कृष्ट बने और यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध हों।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *