NH-07 पर दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से युवती की मौके पर मौत

24 अप्रैल: कालाअम्ब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-07 पर कालाअम्ब मस्जिद के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर मैनथापल से कालाअम्ब की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान करीब 22-23 वर्षीय चंचल के रूप में हुई है। हादसे में युवती के पिता सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *