कुल्लू जिले के आनी में फडेलनाला स्लाइडिंग प्वाइंट पर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 21 वर्षीय चालक की मौत

30 अक्तूबर: विधानसभा क्षेत्र आनी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर वीरवार को फडेलनाला स्लाइडिंग प्वाइंट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तेजेंद्र राणा (21), पुत्र निहाल चंद निवासी गांव व डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *