नशा मुक्त भारत अभियान के छह साल पूरे, पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा

30 अक्तूबर: नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीएसआईआर–हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी), पालमपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाने और आम जनता में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नशा मुक्त कांगड़ा और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *