लौंटी गांव की 85 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

8 जुलाई: कांगड़ा जिले की निकटवर्ती भौड़ा पंचायत के लौंटी गांव की 85 वर्षीय ऊषा देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने भवारना थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर नदी किनारे पड़ी चप्पलों पर पड़ी। आशंका होने पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने चप्पलों की पहचान ऊषा देवी की होने के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश अभियान चलाया, जहां ढाटी गांव के पास उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *