HPU ने बदली PG परीक्षाओं की डेटशीट, जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

17 जून : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने जून माह में प्रस्तावित विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की पूर्व में जारी डेटशीट को वापस ले लिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विद्यार्थियों से लगातार मिल रहे अनुरोधों और यूजीसी-नेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिससे कई विद्यार्थी प्रभावित हो रहे थे। छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र सहित विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की जून माह में प्रस्तावित परीक्षाओं की डेटशीट निरस्त कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन पाठ्यक्रमों की नई डेटशीट जल्द जारी की जाएगी और परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी। हालांकि पीजी साइंस, बीटेक और बीए एलएलबी ऑनर्स पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। इन पाठ्यक्रमों की डेटशीट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *