पालमपुर में विदेशी महिला ने सैलून कर्मचारी पर लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप

17 जून: पालमपुर में एक विदेशी महिला द्वारा सैलून कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विदेशी महिला कुछ समय के लिए पालमपुर आई हुई थी और एक स्थानीय होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि वह हैड मसाज करवाने के लिए एक सैलून पहुंची थी। इसी दौरान महिला ने सैलून के एक कर्मचारी पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया।

महिला ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

एसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *