सुंदरनगर में 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

17 जून : मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में एक 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान नेहा निवासी गांव जिनझड़, तहसील निहरी के रूप में हुई है। वह सुंदरनगर के एक निजी संस्थान में अकाउंट्स की छात्रा थी और अपनी बहन के साथ भड़ोह क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर उसकी बहन जब कमरे में पहुंची तो नेहा अचेत अवस्था में मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *