10 मई: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। धौलाना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मारपीट और पथराव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया।
पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।