एम्स कोठीपुरा में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद

23 नवम्बर: बिलासपुर। एम्स कोठीपुरा में कमरे से 20 हजार रुपये चोरी करने के मामले में सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू निवासी मंजू देवी ने रविवार को पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एम्स कोठीपुरा में उनके कमरे से 20 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में दिवेश (22) निवासी अर्की, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। साथ ही क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।

वहीं, शाहतलाई में तलाई पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल्लर चौक स्थित एक खोखानुमा दुकान से देशी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस टीम ने रविवार को कल्लर, भड़ोलीकलां निवासी एक व्यक्ति की दुकान पर दबिश देकर यह शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *