विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान, तवी-गरोग सड़क को मिली एफसीए मंजूरी

10 मई: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि तवी-गरोग सड़क मार्ग के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत आवश्यक स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से प्राथमिकता में शामिल थी और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

शनिवार को होली लॉज स्थित अपने निवास पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े कई मुद्दे उनके समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि तवी-गरोग सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही इलाके के आर्थिक विकास और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि लोगों की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *