तमिलनाडु में कर्ज के मुद्दे पर विजय और स्टालिन आमने-सामने, बयान पर गरमाई सियासत

10 मई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र किया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स समेत कई बड़े ऐलान किए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि राज्य पर भारी कर्ज का बोझ है। विजय के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने कहा कि सरकार के पास धन की कमी नहीं है, जरूरत केवल इच्छाशक्ति और बेहतर प्रशासन की है।

स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार ने कोविड, बाढ़ और केंद्र सरकार की उपेक्षा जैसी चुनौतियों के बावजूद जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने विजय को घेरते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार की वित्तीय स्थिति का पूरा विवरण फरवरी में पेश बजट में दिया जा चुका है।

डीएमके प्रमुख ने कहा कि जनता से केवल वही वादे करने चाहिए जिन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार भी जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तरीके जल्द सीख लेगी। साथ ही उन्होंने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए तमिलनाडु के विकास की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *