भाजपा ने दिखाई सख्ती, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर छह नेताओं पर कार्रवाई

10 मई: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों के बीच भाजपा ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए छह बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

भाजपा अनुशासन समिति ने जिला और मंडल स्तर से मिली शिकायतों पर विचार करने के बाद इसे पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने समिति की सिफारिश पर कार्रवाई को मंजूरी दी।

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के वार्ड-2 से पूर्व मेयर ओंकार नैहरिया, वार्ड-6 से पूर्व डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, वार्ड-8 से मंडल सचिव सरोज गुलेरिया, वार्ड-14 से बूथ अध्यक्ष मितुल शुक्ला और वार्ड-1 से महिला मोर्चा मंडल सचिव हिमांशी अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नगर परिषद नाहन के वार्ड-3 से लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है।

भाजपा ने साफ कहा है कि पार्टी संगठन और अनुशासन सर्वोपरि है तथा अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *