3 मई: पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने रैस्ट हाऊस चौक स्थित एक किराए के कमरे में दबिश देकर युवक-युवती को 2.140 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना सुंदरनगर की टीम ने रैस्ट हाऊस चौक पर किराए के कमरे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 2.140 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार (29) पुत्र राजकुमार निवासी भौणबाड़ी, डाकघर कलोहड़, तहसील सुंदरनगर और भारती गुलेरिया (24) पुत्री धनंजय कुमार निवासी गांव नोरु, डाकघर भंगरोटू, तहसील बल्ह को गिरफ्तार किया है।
एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।