21 सितंबर,कविता शान्ति गौतम: हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति द्वारा जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर दारलाघाट में 19 और 20 सितंबर को किया गया। प्रतियोगिता में 131 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर गुल्लरवाला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।
स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू देवी ने बताया कि शिशु वर्ग में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिनमें दो गणित प्रदर्श और एक विज्ञान प्रदर्शन में चयनित हुए हैं। वहीं, बाल वर्ग में तीन विद्यार्थियों का चयन गणित प्रदर्शन तथा तीन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रकार विद्यालय के कुल नौ विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में 12 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।