नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026: 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

3 मई: धर्मशाला, 2 मई: नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से कुल 58 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने दी।

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 को विभिन्न वार्डों में राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए।

वार्ड-1 फरसेटगंज से हिमांशी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल और रेखा देवी (भाजपा) ने 2 मई को नामांकन भरा। वार्ड-2 भागसुनाग से ओंकार चंद (निर्दलीय), शमशेर सिंह (भाजपा) और अशोक कुमार (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी (भाजपा) और सुदर्शना (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल को नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नेहा संगल (भाजपा) ने 30 अप्रैल, नीनू शर्मा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल और वीना वर्मा (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-5 खजान्ची मोहल्ला से शैलजा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल और अरुणा कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल को नामांकन किया।

वार्ड-6 कोतवाली बाजार से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल, जबकि करिश्मा छेत्री (भाजपा) और तेजिन्द्र कौर (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन भरा। वार्ड-7 मिनी सचिवालय से आशु भारद्वाज (भाजपा), शिवानी भारद्वाज (कांग्रेस), रोज बाला (निर्दलीय) और रेखा (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-8 खेल परिसर से रानी देवी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल तथा प्रेरणा (भाजपा), ललिता (निर्दलीय) और सरोज कुमारी गुलेरी (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड-9 सकोह से नरेश कुमार (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल और सुषमा कुमारी (निर्दलीय), राज कुमार (भाजपा) व सुमित (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन किया।

वार्ड-10 श्याम नगर से सुदेश कुमार (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल, अमित भारद्वाज (भाजपा) ने 30 अप्रैल और अतुल (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन भरा। वार्ड-11 राम नगर से अनुराग (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल और अनीष कुमार (भाजपा) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-12 बडोल से स्वर्णा देवी (कांग्रेस) और मीना कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल, जबकि शीला मेहता (निर्दलीय) और गायत्री देवी (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड-13 दाड़ी से हर्ष ओबरॉय (भाजपा), संदीप (कांग्रेस), बलदेव सिंह (निर्दलीय), तरुण ओबरॉय (निर्दलीय) और केशव (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-14 कंड से शेखर आनंद (भाजपा), मितुल शुक्ला (निर्दलीय) और अंनोज (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल, जबकि संगीता खनका (निर्दलीय) और प्रदीप कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन किया। वार्ड-15 खनियारा से प्रताप चंद (निर्दलीय) ने 29 अप्रैल, परवीन कुमार (भाजपा) ने 30 अप्रैल और राकेश कुमार (निर्दलीय) व रजनी व्यास (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-16 सिद्धपुर से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल, उषा रानी (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल और अनुपमा कटोच (भाजपा) ने 2 मई को नामांकन किया। वार्ड-17 सिद्धबाड़ी से सुरेश कुमार (कांग्रेस) और कृष्ण (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल, जबकि सुभाष चंद (निर्दलीय), विशाल जम्बाल (भाजपा) और अनिल कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किए।

एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है और आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *