देहरा-बासा सड़क पर 21 अक्तूबर तक यातायात बंद रहेगा

21 सितंबर: एसडीएम देहरा के अनुरोध पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क के स्तरोन्नयन कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात बंद रखने की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार सड़क पर 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क के स्तरोन्नयन कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने इस क्षेत्र के लोगों से यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनखंडी-हरिपुर सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *