बनोई पुल के पास 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ कांगड़ा का युवक गिरफ्तार

19 अक्तूबर: कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गगल पुलिस ने 5.72 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित बोहरा (26) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए कांगड़ा की टीम शाहपुर–गगल सड़क पर बनोई पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली, जिसमें से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में थाना गगल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 135/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *