3 अक्तूबर: थाना सुंदरनगर के तहत जुगाहून पंचायत में जरल फोरलेन के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण (36) पुत्र उधम सिंह निवासी बेहड़ा, तहसील पुवाया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, श्रवण घांगल स्थित स्टोन क्रशर के समीप रहता था। शुक्रवार देर शाम वह सड़क के किनारे जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया, जिससे फोरलेन पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।