29 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भद्रकाली गांव के 25 वर्षीय युवक शौर्य राज की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शौर्य राज शिव कुमार ठाकुर और कश्मीरी देवी का बेटा था। जानकारी के अनुसार, शौर्य ने चंडीगढ़ से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद कनाडा में मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह कनाडा में ही नौकरी करने लगा था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही शौर्य ने नई कार खरीदी थी। हादसे के समय वह खुद कार चला रहा था। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शौर्य राज के पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने के बाद भद्रकाली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।