अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश

29 सितंबर: धर्मशाला में फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला और कांगड़ा पुलिस की ओर से एंटी-चिट्टा अभियान के तहत आयोजित अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और खेलों के प्रति समर्पण से युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। खेल स्वस्थ और नशामुक्त समाज की मजबूत नींव हैं।

इस अवसर पर युवाओं से नशे को ना और खेलों को हां कहने का आह्वान किया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *