29 सितंबर: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार सुबह पंजाब के मुकेरियां से पहुंचे एक श्रद्धालु दंपति ने 750 ग्राम चांदी का छत्र मां की पावन पिंडी को अर्पित किया।
पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ छत्र की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिसके बाद इसे माता की पावन पिंडी पर सजाया गया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालु ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने बताया कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु ने मां के चरणों में अपनी श्रद्धा के रूप में यह भेंट अर्पित की है।
आधुनिक कारीगरी से तैयार किया गया चांदी का छत्र माता की पावन पिंडी की शोभा बढ़ा रहा है।