भाटी गांव के पास खाई में मिला वेटनरी फार्मासिस्ट का शव, जांच में जुटी पुलिस

5 सितंबर: नगर परिषद जवाली के लब वार्ड निवासी 36 वर्षीय विशाल कुमार की भाटी गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विशाल कुमार सिद्धपुरघाड़ में वेटनरी फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत थे। उनका शव शनिवार सुबह मोटरसाइकिल के साथ खाई में पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार शुक्रवार को एक बीमार पशु के उपचार के लिए गए थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांववासियों ने भाटी गांव के समीप खाई में मोटरसाइकिल के साथ उनका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत मनकोटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *