8 जुलाई: मंडी जिले में 11 केवी द्रंग-धनोग विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 9 जुलाई को द्रंग-धनोग फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता होशियार सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजनी, मैगल, टांडू, पाखरी, गलूधार, नेरी, रुंघ, धनोग, टादी, बक्साघराट, खुईधार और चनालदी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो मरम्मत कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।