8 जुलाई: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत संबंधित जिले के पात्र विद्यार्थी आवेदन के लिए योग्य हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।