8 अगस्त को सोलन के इन इलाकों में 9:30 से 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद

7 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 8 अगस्त, 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।

उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक टैंक रोड, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नानक विला, भगत पैलेस, फोरेस्ट रोड तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *