सेंट्रल रेलवे में 2861 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास 2 दिसंबर तक करें आवेदन

25 नवम्बर: सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2861 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे में अप्रेंटिस के तौर पर ट्रेनिंग करने के इच्छुक 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक और स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न ट्रेड के पद भरे जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी। दोनों परीक्षाओं को समान महत्व दिया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

सभी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष होगी। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *