6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाएंगे बागी नेता: सुरेश कश्यप

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 जीडी शर्मा, राजगढ़। कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी जल्द ही बागी नेताओं पर कार्यवाही करेगी और भाजपा के बागी नेताओ को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज राजगढ़ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने डैमेज कंट्रोल के लिए रणनीति तैयार कर ली है और कुछ बागी नेताओं को मना लिया गया है जो नेता नहीं  माने हैं उन पर पार्टी द्वारा जल्द ही कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। इसके साथ उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा उनको 6 वर्ष से पहले पार्टी में नहीं लिया जाएगा।

कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है और इस बार प्रदेश में सता परिवर्तन  का रिवाज बदलेगा। भाजपा पुनं पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जिस प्रकार अभी चार राज्य में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है उसी तरह भाजपा हिमाचल में  भी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पिछले कल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर विजय संकल्प रैलियों का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार हिमाचल का प्रवास कर रहे हैं अब राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रदेश प्रवास का कार्यक्रम है। 1 व 2 नंबवर को देश के गृह मंत्री 6 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। यहां रैलियां प्रदेश के चारों लोक सभा क्षेत्रों में होंगी। 5 नंवबर को देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मौदी सोलन, सुंदरनगर में  रैलियां करेंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति इरानी सहित दर्जनों बड़े नेता प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर रैलियां करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *