कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए दिल्ली से लाने पड़ रहे नेता : मनकोटिया

Spread the love

शाहपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन, प्रभारी डॉ. महेश ने वर्करों में भरा जोश, काजल बोले- कांग्रेस जनता को कर रहे गुमराह

आवाज ए हिमाचल

 शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भाजपा मंडल शाहपुर की ओर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्तायों को संबोधित किया।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. महेश ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्ष के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज पूरे देश में मोदी की लहर है। विपक्ष के सभी लोग आ इक्कठे होकर मोदी को हराने में जुटे हैं लेकिन उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की चाल और चरित्र को पहचान चुके हैं।

मनकोटिया ने काह कि कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। भाजपा हिमाचल की चारों सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज एक मजबूत और ईमानदार व्यक्ति हैं। वह लोकसभा में जाकर हिमाचल की जनता की बात प्रमुखता से रखेंगे। इसके बाद कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन हो चुकी है। ये लोग लगातार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इस उपरांत शाहपुर की पूर्व विधायक और मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर के विधायक लगातार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यहां के विधायक पूर्व सरकार के कामों पर अपना फट्टा लगाकर लोगों में झूठ का प्रचार कर रहे हैं। शाहपुर की जनता अब कांग्रेस का चेहरा पहचान चुकी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौहान, जिला महासचिव देवेंद्र कोहली, प्रदेश महिला सचिव रजनी ठाकुर, जिला आईटी संजोयक जसविंद्र राणा, पन्ना प्रमुख सम्मेलन प्रभारी विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा और शाहपुर मंडल व युवा मोर्चा ले पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *