25 अगस्त: विद्युत उप-मंडल धर्मशाला नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि विद्युत लाइनों के आवश्यक कार्य के चलते 26 अगस्त को दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल, अपर बडोल, चिल्ड्रन पार्क दाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।