26 अगस्त को सिद्धपुर-रक्कड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

25 अगस्त: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता मंदिर, स्पीति हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में 26 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से रखरखाव कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में निर्धारित कार्य को स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

विद्युत विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *