पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव से पहले पर्यटन विभाग में एबीवीपी की रणनीति सफल, बिना मतदान एंजल ठाकुर बनीं डीआर

25 अगस्त, कविता शांति गौतम: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 31 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले यूआईएचटीएम पर्यटन विभाग में एबीवीपी की रणनीति को बड़ी सफलता मिली है। विभाग से एबीवीपी इंचार्ज एवं पंजाब यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम की सक्रिय भूमिका से एंजल ठाकुर को बिना मतदान के डीआर चुना गया है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी को इस बार भी मजबूत बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्वस्तिक गौतम वर्ष 2025 में एबीवीपी के डीआर कैंडिडेट भी रह चुके हैं। उन्होंने विभाग संगठन मंत्री परविंदर नेगी, राष्ट्रीय नेता गौरव अत्री, आदित्य तकियार, शमशेर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष गौरववीर सोहल, मनमीत सहित अन्य पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में विभाग में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया।

बताया जा रहा है कि पिछली बार भी यूआईएचटीएम पर्यटन विभाग से एबीवीपी को अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए सैकड़ों मतों की बढ़त मिली थी। इस बार एंजल ठाकुर के निर्विरोध डीआर चुने जाने के बाद संगठन को विभाग से और अधिक समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

स्वस्तिक गौतम की मेहनत से विभाग में एबीवीपी का संगठनात्मक आधार मजबूत हुआ है। अन्य छात्र संगठनों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम और पार्टियां आयोजित किए जाने के बावजूद एबीवीपी ने अपने कोर वोटर से संपर्क बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। निर्विरोध डीआर चुने जाने को इसी रणनीति की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

स्वस्तिक गौतम को बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़ा बताया जाता है। पर्यटन विभाग में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका के चलते उनका संगठन में प्रभाव और राजनीतिक कद बढ़ने की चर्चा है।

एंजल ठाकुर के अलावा पर्यटन विभाग से दो अन्य डीआर चुने गए हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, निवर्तमान अध्यक्ष गौरववीर सोहल, मनमीत, प्रधान पद प्रत्याशी अंकित विडान, प्रदेश सचिव जसकरण भुल्लर और इकाई अध्यक्ष आशीष सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वस्तिक गौतम, एंजल ठाकुर एवं नवनिर्वाचित डीआर को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में संगठन पंजाब यूनिवर्सिटी में और मजबूत होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *