18 अगस्त: सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा ने बताया कि भारतीय सैन्य पुलिस की ओर से टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।
फायरिंग अभ्यास के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही से बचने की अपील की गई है। उन्होंने फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि वे 21 अगस्त को निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपने पालतू पशुओं को भी फायरिंग रेंज से दूर रखने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।