स्वास्थ्य संस्थानों में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद में तेजी के निर्देश

18 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने  शिमला में हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद एवं स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निदान सेवाओं को और मजबूत करने के लिए इस वर्ष के अंत तक सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑटोमेटेड लैबोरेटरी सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नेरचौक और टांडा चिकित्सा महाविद्यालयों में PET स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सभी औपचारिकताएं बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लोगों को प्रदेश में ही बेहतर तरीके से मिल सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *