खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी का पधर दौरा रद्द, सीएम कर सकते हैं स्कूल भवन का उद्घाटन

18 अगस्त: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी जिला के पधर स्थित दयोरी स्कूल पहुंचने का कार्यक्रम खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से निजी दौरे पर शिमला में हैं।

दयोरी स्कूल वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा के बाद प्रियंका गांधी यहां पहुंची थीं और उन्होंने स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर भवन के पुनर्निर्माण का भरोसा दिलाया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने स्कूल भवन का पुनर्निर्माण करवाया।

प्रियंका गांधी को नवनिर्मित दयोरी स्कूल भवन का उद्घाटन करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। अब संभावना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं स्कूल के नए भवन का उद्घाटन कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *