20 दिवसीय प्रशिक्षण से 33 महिलाओं ने सीखा स्वरोजगार का हुनर

4 सितम्बर: मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। शिविर में 33 महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार शुरू कर सकती हैं। इसके लिए बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ खाता, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता हरमेश राजपूत, सुरभि देवी, फैकल्टी सदस्य संजय हरनोट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *