अमनेड़ के रास्ते होंगे पक्के, भूस्खलन प्रभावित घरों की सुरक्षा के लिए लगेंगे डंगे: सुनील शर्मा बिट्टू

4 सितम्बर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि अमनेड़ गांव के सभी रास्तों को पक्का किया जाएगा। जिन घरों को भूस्खलन के कारण खतरा पैदा हुआ है, वहां आवश्यकतानुसार सुरक्षा डंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने महिला मंडल के भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, डेडिकेटेड साइंस कॉलेज, बस स्टैंड, हेलीपोर्ट सहित कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इसके अलावा हमीरपुर में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय भी स्थापित किए गए हैं, जिससे जिले के विकास को गति मिली है।

अमनेड़ पहुंचने पर पंचायत सदस्य सुमित कुमार, साक्षी कुमारी, वीना देवी, रेखा देवी, रश्मि देवी, मीना देवी, रज्जो देवी, बिहारी लाल, रणजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मांगें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *