4 सितम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैजनाथ थाना क्षेत्र में 706 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 वर्षीय किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 2 सितंबर 2026 को खीर गंगा घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान TVS स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 706 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार के खिलाफ कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।