2 अगस्त को ज्वाली के कई गांवों में बिजली रहेगी बंद

1 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 2 अगस्त को विद्युत उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

नगरोटा सूरियां एवं ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने बताया कि 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलड़ा, डैह, कोरडियल, खराय, वनारा, जैसर, मतलाहड़, हारियां, सिद्धाथा, लाहडू, होर, जग्गू, ढोबा, हरसर, पनालथ और हवाला सहित आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।

विद्युत बोर्ड ने मानसून के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सहायक अभियंता कपिल देव ने कहा कि लोग अपने साथ-साथ बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें तथा बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों के पास जाने से बचें।

उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां के सहायक अभियंता के पास ज्वाली विद्युत उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार भी है। दोनों उपमंडलों में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए रखरखाव कार्य किया जा रहा है। विभाग ने बिजली बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *