1 अगस्त: शिमला जिले की कुपवी तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कार नंबर HP 08AA-0415 कांडा बनाह से कुपवी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।
मृतक की पहचान प्रकाश धिरटा (25) पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह, निवासी गांव कुजांह, डाकघर कांडा बनाह, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।