23 सितंबर: थाना भवारना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार (33) निवासी गांव गलियां, ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा को 22 सितंबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया।
आरोपी को माननीय जेएमएफसी पालमपुर द्वारा एफआईआर नंबर 24/2014, दिनांक 16 फरवरी 2014, धारा 381 आईपीसी के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय जेएमआईसी पालमपुर के समक्ष पेश किया गया।
कांगड़ा पुलिस की ओर से फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।