23 सितंबर: 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने दीप प्रज्ज्वलन, भगवान धनवंतरि पूजन और हवन के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिविर में आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने अग्निकर्म, विद्धकर्म, जलोका कर्म, शिरोधारा, नाड़ी स्वेद, ग्रीवा वस्ती, जानु वस्ती और कपिंग सहित विभिन्न उपचार पद्धतियों से लोगों का उपचार किया। लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए और रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वनीता शर्मा ने उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसपी बलवीर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, होमगार्ड कमांडेंट विनय कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।