23 सितम्बर: कांगड़ा पुलिस की पुलिस चौकी लंज ने कार्रवाई करते हुए चार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी लंज के प्रभारी एसआई हमीद मोहम्मद ने थाना कांगड़ा में दर्ज एफआईआर नंबर 82/2025, दिनांक 28 अप्रैल 2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जांच के दौरान 17 सितंबर को सागर और शम्मी को गिरफ्तार किया था। दोनों थाना नगरोटा बगवां में दर्ज एफआईआर नंबर 230/2020 में उद्घोषित अपराधी थे।
इसी मामले में पुलिस ने अब संजू और शंभू को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने कुल चार उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सागर और शम्मी को 3 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि संजू और शंभू को आगामी कार्रवाई के लिए थाना नगरोटा बगवां के सुपुर्द किया गया है।
लंबित सेंधमारी के मामले की जांच के साथ चार उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी को कांगड़ा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।